हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कथित प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला गीडा थाना क्षेत्र के बनगावा गांव का है। मृतक की पहचान विजय पाल पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय का गांव के ही एक युवक की मौसी से कथित रूप से संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव और विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस संबंध को लेकर आरोपी विनय कुमार नाराज रहता था और कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हो चुकी थी।
आरोप है कि विनय कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजय पाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विजय को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर में दूध का पैसा मांगना पड़ा भारी, युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विजय पाल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
"मामले को गंभीरता से लिया गया है। मुख्य आरोपी विनय कुमार समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
गोरखपुर में नीलगाय के पीछे दौड़ता दिखा युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद से जुड़ी इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Location : Gorakhpur
Published : 16 June 2026, 3:00 PM IST
Topics : Gorakhpur crime news Gorakhpur News Love Affair Dispute Uttar Pradesh crime news uttar pradesh Latest news