अर्जुन यादव की मौत पर सपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गांव, परिवार से मिले; बोले- न्याय की लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ेंगे
गोरखपुर में अंडा-बिरयानी कारोबारी अर्जुन यादव की मौत का मामला गरमाया हुआ है। गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रुद्रपुर गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और न्याय के लिए सहयोग का भरोसा दिया। परिजनों ने पुलिस हिरासत में पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि तबीयत बिगड़ने और गिरने से सिर में चोट लगी थी।