महराजगंज: भाभी की संपत्ति हथियाने के लिए निर्मम हत्या के आरोप मामले में पीड़ित परिवार का ये हाल, जानें पूरी खबर

जिले में एक महिला की संपत्ति के लालच में हत्या करने का गंभीर मामला प्रकरण सामने आया है, जिसमें पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर दर भटक रहा है। तोलेराम पुत्र बनवारीलाल, निवासी ग्राम गुजरौलिया (महराजगंज) ने बताया कि उनकी भाभी सुखनी देवी पत्नी स्वर्गीय सागर की मौत…

Updated : 10 March 2026, 2:40 PM IST
google-preferred

बृजमनगंज (महराजगंज): महराजगंज जिले में एक महिला की संपत्ति के लालच में हत्या करने का गंभीर मामला प्रकरण सामने आया है, जिसमें पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर दर भटक रहा है।

क्या है पूरी खबर?

मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले तोलेराम पुत्र बनवारीलाल, निवासी ग्राम गुजरौलिया (महराजगंज) ने बताया कि उनकी भाभी सुखनी देवी पत्नी स्वर्गीय सागर की मौत 19 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध हालात में उनकी बहन अपनी बहन किरण देवी के घर (ग्राम मैनहवा टोला बनरही, थाना कोल्हुई) में हुई।

संदिग्ध परिस्थियों मे मौत

तोलेराम ने बताया कि उनके भाई सागर की करीब एक साल पहले मृत्यु हो गई। उनकी भाभी सुखनी देवी उनके ही घर पर रह रही थी, बीते ऑक्टुबर माह में उनकी बहन किरण देवी इलाज कराने के बहाने सुखनी देवी को अपने घर ले गई। आरोप है कि किरण देवी (पत्नी प्रेम) ने 13 अक्टूबर 2025 को ही सुखनी देवी से उनकी जमीन के दो बैनामा और एक पक्षीय वसीयत सब-रजिस्ट्रार कार्यालय फरेंदा में करवा ली थी। इसके ठीक छह दिन बाद सुखनी देवी की संदिग्ध परिस्थियों मे मौत हो गई।

प्रार्थी का दावा है कि संपत्ति हड़पने के बाद किरण ने अपने घर में ही भाभी को मार डाला। इस मामले मे तोलेराम ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद कोल्हुई पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को पीएम भेजा।

पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने का दावा

तोलेराम ने बताया कि सुखनी देवी का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। विषैले पदार्थ की आशंका के चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है।इस मामले मे पीड़ित ने थानाध्यक्ष कोल्हुई पर गंभीर आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें आने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।जिसपर थकहारकर उन्होंने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर 5/01/5026 को बृजमनगंज थाने में मु अ सं 006/26 बीएनएस 103(1) आरोपी किरन, कन्हई, रामदीन, रामनरेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

घर लौट रहा था रणधीर… रास्ते में मिली मौत! देवरिया में जानें ऐसा क्या हुआ जिसने दे दिया जीवनभर का गम ?

पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप

तोलेराम ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस अभी भी हिलाहवाली कर रही,आरोपियों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नही किया। पुलिस जांच पड़ताल के नाम पर मामले को टाल रही। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में न्याय दिलाने की मांग किया है। इस मामले में बृजमनगंज एसओ ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल चल रही। पोस्टमार्टेम् रिपोर्ट के आधार पर जांच चल रही है,अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Location : 
  • maharajganj

Published : 
  • 10 March 2026, 2:40 PM IST

Advertisement
Advertisement