गोरखपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मनबढ़ों ने सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर

गोरखपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

Gorakhpur: सहजनज़वां थाना क्षेत्र के भरोहिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इसी विवाद में मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भरोहिया गांव निवासी ध्रुव, इंद्रजीत और गुड्डू तीनों सगे भाई हैं और शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले गांव का ही रहने वाला राकेश, गुड्डू की पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया था। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

मंगलवार को पीड़ित परिवार ने महिला और युवक को पकड़कर घर लाया। इसके बाद महिला के छोटे बच्चे को लेकर बातचीत शुरू हुई। परिवार की ओर से महिला से बच्चे को अपने पास छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही गई। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

लाठी-डंडों से हमले में दो भाई घायल

आरोप है कि विवाद के दौरान वैभव, राकेश, सौरभ और शिवकुमार ने ध्रुव तथा इंद्रजीत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

बिहार में Gas Leak से भीषण आग, 2 बच्चों की मौत और 17 झुलसे; गोरखपुर रेफर किए गए कई घायल

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद सहजनवां पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर में क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों में टकराव, पुलिस चौकी घेरकर की कार्रवाई की मांग

गांव में प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंचने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Location :  gorakhpur

Published :  15 October 2026, 12:39 AM IST

Advertisement