हिंदी
एक विदेशी ट्रैवलर ने गोवा में दो महीने बिताने के बाद सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने गोवा और वहां के लोगों को अपना घर मानते हुए अलविदा कहा। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
विदेशी ट्रैवलर ने गोवा को कहा अलविदा
New Delhi: सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखे और दिल छू लेने वाले नजारे देखने को मिलते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक विदेशी ट्रैवलर ने गोवा में बिताए अपने दो महीनों का अनुभव साझा किया है। उन्होंने गोवा छोड़ने से पहले ऐसा नोट लिखा कि पढ़ने वाले का दिल झूम उठे। वीडियो में ट्रैवलर ने बताया कि यह अलविदा केवल नाम का है, असल में वे बहुत जल्द वापस लौटेंगे।
विदेशी ट्रैवलर फ्रैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि दो महीने गोवा में बिताने के दौरान उन्हें ऐसा लगा कि वे यहां के ही हैं, भले ही बाहरी हों। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने बहुत अच्छे लोग देखे और अनुभव किया। फ्रैन ने बताया कि गोवा ने उन्हें बदल दिया। यह अनुभव केवल बीच या खाने तक सीमित नहीं था, बल्कि वहां की लोगों की गर्मजोशी और अपनापन उन्हें अंदर तक छू गया।
फ्रैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। पोस्ट को सैकड़ों कमेंट्स मिले हैं। लोग फ्रैन की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जल्द वापस आएं। एक यूजर ने लिखा कि फ्रैन ने गोवा का असली रूप दिखाया और उनके जैसे लोगों का हमेशा स्वागत रहेगा।
वीडियो पर प्रतिक्रियाओं में लोग भावनात्मक रूप से जुड़ गए हैं। कई लोगों ने लिखा कि विदेशी ट्रैवलर ने भारत और गोवा के लिए प्यार का एहसास दिलाया। कुछ ने कहा कि यह नोट पढ़कर उन्हें अपने देश और अपने शहर पर गर्व महसूस हुआ। फ्रैन ने वादा किया कि वे वापस आएंगे और स्थानीय लोगों और जानवरों के लिए और भी योगदान देंगे।
Viral Video: टीम इंडिया का जीत, PAK पस्त; अफगानिस्तान की सड़कों पर भी दिखा जश्न का माहौल
फ्रैन ने विशेष रूप से गोवा की संस्कृति, लोगों का अपनापन और प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उनका कहना था कि इस अनुभव ने उन्हें न केवल गोवा बल्कि पूरे भारत के बारे में अलग नजरिया दिया। उन्होंने बताया कि कैसे अजनबी लोग उनके लिए परिवार बन गए। फ्रैन का यह नोट भावनाओं और अनुभवों का मिश्रण था, जिसने हर भारतीय का दिल छू लिया।