सोनबरसा में गरमाया भ्रष्टाचार का मुद्दा, प्रधान की बहाली पर बवाल, सस्पेंड सचिव पर कार्रवाई जारी

सिसवा ब्लॉक के सोनबरसा ग्राम सभा में कथित भ्रष्टाचार और प्रधान बहाली को लेकर चल रही भूख हड़ताल प्रशासनिक आश्वासन के बाद खत्म। 3 दिन में नई जांच टीम और 10 दिन में निष्पक्ष जांच का भरोसा।

Maharajganj: जनपद के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत सोनबरसा ग्राम सभा में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान संतरा देवी की बहाली और ग्राम पंचायत अधिकारी के सस्पेंड रहने के मुद्दे पर ग्रामीणों द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई।

यह है पूरा मामला

बताया जाता है कि पूर्व में ग्राम प्रधान की पावर सील कर दी गई थी और ग्राम पंचायत अधिकारी बालेश्वर प्रसाद को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के फाइनल जांच कराई गई और मत्स्य विभाग के अधिकारी की कथित पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट के आधार पर प्रधान को बहाल कर दिया गया, जबकि पंचायत सचिव अब भी सस्पेंड हैं। इस पूरी प्रक्रिया को ग्रामीण भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।

14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, मां ने पूछा पिता का नाम तो जवाब आया- बड़ी दाढ़ी वाले…

इसी मांग को लेकर गांव में कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल चल रही थी। आंदोलनकारियों का कहना था कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब ग्रामीणों ने खुले तौर पर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए दोबारा जांच की मांग की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम महराजगंज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान आश्वासन दिया गया कि तीन दिन के भीतर नई जांच टीम गठित की जाएगी तथा दस दिन के अंदर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कैंची धाम में करोड़ों का घोटाला! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, डीएम नैनीताल, मंदिर ट्रस्ट को दिया नोटिस, ये है पूरा मामला……

प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर

एसडीएम के आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है, लेकिन पूरे मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 19 February 2026, 4:49 PM IST

Advertisement
Advertisement