हिंदी
एटा में महिला से कुंडल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली नगर पुलिस ने रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटे गए कुंडल और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दो गिरफ्तार
Etah: दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाशों को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। वारदात के बाद से दहशत में आए इलाके के लोगों को राहत मिली है। चेकिंग के दौरान रेलवे लाइन के पास से दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से लूटे गए कुंडल और एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह और एसपी सिटी श्वेताभ पांडे के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक महिला से कुंडल लूटने की घटना सामने आई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एटा में पार्क बना तालाब, मची अफरा तफरी; देखें वायरल वीडियो
कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी अभिषेक बतसल और इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पारस त्यागी की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोका और तलाशी ली तो उनके पास से लूटे गए कुंडल और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को निशाना बनाकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया था। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
एटा में एसएसपी का एक्शन: कांवड़ रूट पर लापरवाही पड़ी भारी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये किसी अन्य लूट की घटनाओं में तो शामिल नहीं रहे हैं। बरामद अवैध तमंचे के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।