Etah: दोस्त की सगाई में जश्न पड़ा भारी, शराब पीने के बाद 3 युवकों की मौत, गांव में मातम

यूपी के एटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोस्त की सगाई की खुशी में तीन युवकों ने शराब पी, लेकिन कुछ ही देर बाद जश्न मातम में बदल गया। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 November 2026, 6:32 AM IST
google-preferred

Etah: जनपद के निधौली कलां थानाक्षेत्र के गांव किशोरपुर में बुधवार को दुखद हादसा हो गया। दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद तीन युवकों की हालत बिगड़ गई। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सगाई की खुशी में की पार्टी

जानकारी के अनुसार किशोरपुर निवासी अजीत (18) पुत्र चंद्रपाल महाराष्ट्र के नासिक में टमाटर बेचने का काम करता था। जीतू (20) पुत्र लेखराज भी नासिक में शटरिंग का काम करता था। शिवकुमार (19) पुत्र दुर्विजय कक्षा 12 का छात्र था। तीनों अच्छे दोस्त थे। गांव के रहने वाले उनके दोस्त लोकेंद्र की शादी तय हुई थी। बुधवार को उसकी सगाई थी। इसी खुशी में जीतू, अजीत और शिवकुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों बाइक से जा रहे थे। 500 मीटर चलने पर चक्कर आने के कारण वह गिर गए।

मृतकों की फाइल फोटो

शिवकुमार ने दूधिया को बताई बात

अजीत और जीतू उठकर पास में पड़ी चारपाई पर लेट गए वहीं शिवकुमार लड़खड़ा रहा था। वहां से गुजर रहे दूधिया सिंटू ने उन्हें देखा। सिंटू के अनुसार शिवकुमार ने शराब पीने की घटना के बारे में बताया और दवा दिलवाने की बात कहने लगा। कुछ देर बाद वह भी गिर पड़ा।

सुल्तानपुर में इस जिद्द के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

मौके पर जुटी भीड़

यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीनों को आनन फानन सीएचसी निधौली कलां लेकर आए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन को यकीन नहीं हुआ। वह पिलुआ के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां भी डॉक्टर ने मृत बताया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।

Taj Mahal Security Breach: ताजमहल के एंटी-ड्रोन वाच टावर तक पहुंचे विदेशी पर्यटक, सुरक्षा में लापरवाही की जांच शुरू

पुलिस का बयान

प्राथमिक जांच में घटनास्थल से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें मिली हैं। पास में भांग की गोलियां भी पड़ी हुुई थी। शराब निधौली कलां में मनौरा तिराहा स्थित ठेके से खरीदी गई थी। अन्य किसी ग्राहक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने नहीं आई है। अंदेशा है कि तीनों की युवकों की मौत शराब और भांग की गोली के एक साथ सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Location :  Etah

Published :  12 November 2026, 6:23 AM IST

Advertisement