एटा में रिश्तों को किया शर्मसार! पहले बेटे ने ससुराल वालों को घर बुलाया, फिर किया ये हाल
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों को घर बुलाकर पिता, भाई और भतीजों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।