हिंदी
उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम नही ले रहा है इसी बीच एटा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार 3 को रौंद दिया है। तीनों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
एटा में भीषण सड़क हादसा
Etah: उत्तर प्रदेश के एटा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सकरौली थाना क्षेत्र के जलेसर फिरोजाबाद मार्ग गांव बालगढीं बंबा के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार 3 को रौंद दिया है। तीनों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक से जा रहे महिला और पुरुष की मौत हो गई। साथ ही पैदल जा रहे है 55 वर्षीय दिगम्बर सिंह कि भी इस हादसे में मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल बाइक सवार मृतक महिला और पुरुष कहां के है इसकी जानकारी नहीं हुई है। मगर इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही बाइक सवार कौन था इसकी जानकरी की जा रही।
क्यों नहीं थम रहे हादसे?
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर आती रहती है, हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली जाती है। तो कई लोग घायल हो जाते है। इससे घर परिवार में बड़ी समस्या आती है। जिससे कई घर उजड़ जाते है।
शासन और प्रशासन से बड़ा सवाल
मगर सावल ये है कि आखिर ये हादसे थम क्यों नहीं रहे हैं। आए दिन इस हादसे में लोगों की यूं ही जान चली जाती है। ऐसे में शासन और प्रशासन से बड़ा सवाल कि ये हादसे कब थमेंगे। इस प्रकार से बढ़ते हादसे समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। इस दुर्घटना को रोकने के लिए कुछ न कुछ जल्द से जल्द होना चाहिए।