बदायूं में तेज रफ्तार ने बर्बाद किया परिवार, पूर्व प्रधान के घर में मौत, 3 बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान के बेटे आशीष कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 March 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Badaun: रात के अंधेरे में दौड़ती एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक परिवार की खुशियां कुचल दी। सड़क पर हुआ ये हादसा महज एक्सीडेंट नहीं, बल्कि लापरवाही की ऐसी तस्वीर है जिसने चार बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। टक्कर मारने वाला वाहन फरार है।

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा

बदायूं जिले के उसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव नगरीय चिकिन निवासी 34 वर्षीय आशीष कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा अलापुर कस्बे के रामलीला मैदान के पास देर रात करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब आशीष बाइक से घर लौट रहे थे।

दिल्ली में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार, पढ़ें दिल दहलाने वाली खबर

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशीष म्याऊं स्थित एक कोल्ड स्टोर में मुनीम के तौर पर काम करते थे। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अलापुर पहुंचे और वहां से अपने गांव के लिए रवाना हुए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

दामाद जी पधारे अंगना, ससुर साहब हुए जानलेवा…आपको अंदर तक हिला देगी लखनऊ की ये खबर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आशीष, पूर्व प्रधान पुत्तू लाल के बेटे थे। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों के मुताबिक, आशीष के चार छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 18 March 2026, 3:22 PM IST

Advertisement