एटा में सड़क त्रासदी: तेज़ रफ़्तार कैंटर ने 2 बाइकों में मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत
एटा के अमृतपुर गांव में तेज़ रफ़्तार कैंटर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक एटा मेडिकल कॉलेज में इलाजाधीन है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।