हिंदी
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक टूंडला की तरफ से बाइक पर सवार होकर अवागढ़ की ओर आ रहे थे। जब उनकी बाइक थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिशार तिराहे के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की जान चली गई।
UP School Holiday: यूपी के कई जिलों में आज स्कूल बंद, कक्षा 1 से 8 तक के लिए BSA ने जारी किया आदेश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतकों के पास मिले बाइक नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई और परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा की गई पहचान के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त करण और सुमित के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर के अंतर्गत आने वाले सत्यनगर के निवासी थे। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान आसू के रूप में हुई है, जो एटा जिले के थाना निधौली कलां के मुमियाखेड़ा का रहने वाला था।
डाइनामाइट न्यूज की खबर का असर: देवरिया में बच्चे की मौत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Etah
Published : 10 October 2026, 9:46 AM IST
Topics : Etah Road Accident firozabad news Three Youths Killed Tishar Tiraha Accident Uttar Pradesh Road Accident