हिंदी
एटा मेंं वारंटियों पर बड़ा एक्शन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Etah: जनपद में पुलिस अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए सख्त एक्शन ले रही है। पुलिस ने 35 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वारंटियों की गिरफ्तारी से अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार SSP डॉ. इलामारन और SP सिटी श्वेताभपांडेय के निर्देश में चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 35 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से की गई है। ये सभी वारंटी लंबे समय से गंभीर अपराध मामलों में फरार चल रहे थे।
क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि थाना मिरहची, मलावन, मारहरा, जसरथपुर, अलीगंज, निधौली कलां, अवागढ़, पिलुआ, राजा का रामपुर, बागवाला, नयागांव, जैथरा सहित एक दर्जन थानों से इन शातिर वारंटियों को पकड़ा गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
एसएसपी ने कहा कि जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह का कोई अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अपराधियों पर लगातार आगे भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक कैलाशनाथ, उपनिरीक्षक साहब सिंह, उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार और कांस्टेबल गौरव कुमार, सुधीर कुमार, राघवेन्द्र कुमार और राहुल कुमार शामिल थे।
Location : Etah
Published : 8 April 2026, 1:55 PM IST