एटा में बगैर दुल्हन के लौटी बारात, जानिए क्या हुई बात

एटा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धूमधाम से दुल्हन को लेने गई बारात के साथ ऐसा वाकया हुआ कि उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 May 2026, 1:13 PM IST
google-preferred

Etah: यूपी के एटा में एक अजाबोगरीब मामला सामने आया है। सकीट थाना क्षेत्र के गेस्ट हाउस में धूमधाम से पहुंची बारात उस समय मायूस होकर लौट गई जब शादी से ठीक पहले दुल्हन पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के इंकार करने के बाद वर पक्ष के पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। उन्होंने वधू पक्ष को मनाने की कई कोशिशें की लेकिन वधू पक्ष टस से मस नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार एक बारात धूमधाम से सकीट क्षेत्र के गेस्ट हाउस पहुंची। बाराती शादी के जश्न में डूबे थे लेकिन सात फेरों से ऐन पहले दुल्हन पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया।

वधू पक्ष का आरोप

दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर आरोप लगाया कि लड़के की तबीयत ठीक नहीं रहती। उन्होंने वास्तविक स्थिति को पहले नहीं बताया। वह बीमारी को छिपाकर धोखे में रखकर शादी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी और पंचायत चलती रही, लेकिन सहमति न बनने पर बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

अश्वगंधा से साफ हुआ घरेलू गंदा पानी, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा बड़ा समाधान

बताया जा रहा है कि दूल्हा अपने परिवार का इकलौता पुत्र है और बीए की पढ़ाई कर रहा है। देर रात तक चले विवाद और बातचीत के बाद स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। फिर बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

मामले में पुलिस का बयान

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि पुलिस रात में विवाद के चलते कुछ लोगों को थाने लाई थी, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Stock Market Crash 2026: बाजार खुलते ही मचा हाहाकार! सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे… जानिए गिरावट की 6 बड़ी वजह

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Location :  Etah

Published :  11 May 2026, 1:08 PM IST

Advertisement