हिंदी
जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द में बीते 6 फरवरी को घर में ताला तोड़कर जेवर समेत गृहस्थी का सामान चोरी हुआ,घटना के बारह दिन बीतने के बाद भी पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
सुनिए पीड़ित की जुबानी
Kolhui (Maharajganj): Kolhui थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द गांव में 6 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। घटना के बारह दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
राजपुर खुर्द निवासी संगीता देवी पत्नी उमेश चंद पटेल के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके गई हुई थीं और उनके पति बाहर रहते हैं। इसी दौरान रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने के जेवर, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को घटना की जानकारी हुई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर लौट गई। पीड़िता ने बताया कि 7 फरवरी को कोल्हुई थाने में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन बारह दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दी। इससे परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है।
पीड़िता के पति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे 9 फरवरी को Mumbai से घर लौटे। तब से वे लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस हर बार जांच का हवाला देकर टालमटोल कर रही है। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज न होने से चोरी गए सामान की बरामदगी की उम्मीद भी कमजोर पड़ती जा रही है।
महराजगंज: चोरी की घटना के बारह दिन बाद भी मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही कोल्हुई पुलिस, सुनिये पीड़ित का बयान#UPNews #CrimeNews #MaharajganjNews pic.twitter.com/L4xuBRBAst
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 19, 2026
मामले पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है और उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर देने के बाद अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
NH-48 पर साइनबोर्ड में घुसी थार? जानें क्या है Viral Video की सच्चाई
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। वहीं पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय और चोरी गए सामान की बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठा है।