केतकी सिंह पर सपा का हमला: “टोटियां चुराने” का आरोप लगाने पर भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह को समाजवादी पार्टी ने कानूनी नोटिस भेजा है। सपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अखिलेश यादव पर “टोटियां चुराने” का गलत और अपमानजनक आरोप लगाया। सपा ने माफी न मिलने पर 5 करोड़ रुपये हर्जाने की चेतावनी दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 September 2025, 2:00 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक केतकी सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उनके हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल की ओर से भेजा गया है, जिन्होंने केतकी सिंह के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाया है।

केतकी सिंह पर सपा का हमला

केतकी सिंह के बयान पर विवाद

3 सितंबर 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एक पत्रकार ने केतकी सिंह से सवाल किया था कि अखिलेश यादव बिहार चुनाव प्रचार में क्यों गए, जबकि वहां कोई सपा उम्मीदवार नहीं था। इस सवाल का जवाब देते हुए केतकी सिंह ने कहा था, "अच्छा बहुत दिन से हो गया होगा, अपने एसी कमरे में रहते हुए साहब को लगा होगा कि मैं भी घूम कर आता हूं। चुनाव प्रचार खेलकर आता हूं, लेकिन पहले यूपी की जनता को वह टोटियां लौटाइए जो आपने मुख्यमंत्री आवास से ले ली थीं।"

बलिया के शेखपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस की जांच जारी; सवाल आत्महत्या या हत्या?

सपा ने क्या कहा?

सपा की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि केतकी सिंह ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्वक अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से यह बयान दिया। नोटिस में आरोप लगाया गया कि उन्होंने अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री आवास से "टोटियां चुराने" का झूठा और भ्रामक आरोप लगाया। सपा के अनुसार, यह टिप्पणी न केवल गलत थी, बल्कि उसने पार्टी और अखिलेश यादव की छवि को भी नुकसान पहुंचाया। कृष्ण कन्हैया पाल ने नोटिस में यह भी लिखा कि इस बयान को टीवी चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था, जिसके बाद यह दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा देखा गया। नोटिस में कहा गया कि केतकी सिंह ने यह बयान अपमानजनक इरादे से दिया, जिससे समाजवादी पार्टी और इसके कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ।

बलिया में सांसद और विधायक के खिलाफ हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, जानें पीछे की वजह

नोटिस में मांगी गई माफी या हर्जाना

सपा की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में यह भी कहा गया कि यदि केतकी सिंह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं, तो उन पर 5 करोड़ रुपये का हर्जाना लगाया जाएगा। नोटिस में लिखा गया कि केतकी सिंह को 15 दिनों के भीतर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माफी मांगनी होगी, जिसे प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएगा। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो सपा कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेगी।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 5 September 2025, 2:00 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.