Raebareli: झोपड़ी में रहने की मजबूरी ने छीन ली मासूम की जान तब आया ग्राम प्रधान को होश

Raebareli: रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में भीषण आग लग गई, जिसमें चारपाई पर सो रहे 3 साल के मासूम आदित्य की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से गांव में मातम छाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर।

Raebareli: जनपद के खीरों थाना क्षेत्र के ग्राम आंधी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक मजदूर की झोपड़ी में अचानक आग लगने से चारपाई पर सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चूल्हे की चिंगारी ने धारण किया विकराल रूप

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम आंधी निवासी राम सुमेर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी रश्मि घर के भीतर चूल्हे पर खाना पका रही थी। खाना पकाते समय वह किसी काम से घर के बाहर गई थी, तभी अचानक तेज हवा चली। हवा के झोंके से चूल्हे की चिंगारी छप्पर (झोपड़ी) में जा लगी और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी में आग फैल गई।

झाडू बिखरी: छिड़ी तीखी राजनीतिक बहस, जानिये संजय सिंह और मान ने क्या कहा…

भाई ने मचाया शोर पर मासूम को नहीं बचा सके ग्रामीण

जिस वक्त झोपड़ी में आग लगी उस समय राम सुमेर का 3 साल का बेटा आदित्य घर के भीतर चारपाई पर सो रहा था। आदित्य का बड़ा भाई भी घर में मौजूद था, जिसने आग की लपटें देख तुरंत बाहर भागकर शोर मचाना शुरू किया और ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जब तक कोई अंदर फंसे आदित्य तक पहुँच पाता, मासूम बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नेपाल हादसे के बाद 19 भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित भारत लाए गए, गोरखपुर में चल रहा इलाज

आवास न होने पर ग्राम प्रधान की सफाई

इस दुखद घटना ने गरीब मजदूर परिवार के पास पक्का मकान न होने के दर्द को भी उजागर किया है। झोपड़ी में रहने की मजबूरी पर ग्राम प्रधान ने सफाई देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का नाम पुरानी आवास सूची में शामिल नहीं था। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि नई सूची में उनका नाम जोड़ लिया गया है और जल्द ही उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया जाएगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Raebareli

Published :  24 April 2026, 7:20 PM IST

Advertisement