Sonbhadra: रेलवे पटरी पर ऐसा क्या दिखा कि ग्रामीण सकते में आ गए और परिवार में मची चीख-पुकार

सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 April 2026, 7:56 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आयी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी टोला कालीनझर में ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष, निवासी पकरी के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे।

जानकारी के अनुसार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पटरी पर पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही रोने-बिलखने लगे।

मृतक की फाइल फोटो

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

सोनभद्र में गर्मी का कहर: स्कूलों का समय बदला, जानिए पूरा टाइम टेबल

मृतक के छोटे बेटे ने दे ये जानकारी

मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता घर से करीब 4 किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर मृत अवस्था में मिले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम उनके पिता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। रात में परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे, लेकिन पिता कब घर से बाहर गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे और इन दिनों शादी-विवाह के मौसम में हलवाई का काम भी कर रहे थे। परिवार में दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र विवाहित है, जबकि अजीत अविवाहित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अनिल रेलवे पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजन इस घटना को लेकर संशय जता रहे हैं।

यूपी में अयोध्या, सोनभद्र, बाराबंकी, एटा, गाजीपुर समेत कई जनपदों के डीएम बदले गये; देखिये सूची

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Location :  Sonbhadra

Published :  24 April 2026, 7:56 PM IST

Advertisement