हिंदी
सोनभद्र: किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन(Source: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र की मंडी समिति में शुक्रवार को 'किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा' ने एक अलग तरह का प्रदर्शन किया। भयंकर गर्मी और धूप को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने मंडी में आए किसानों को छाते बांटे। मोर्चा का कहना था कि यह छाते सिर्फ धूप से बचने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह सरकार को यह दिखाने के लिए हैं कि किसान किन मुश्किलों में अपनी फसल बेचने आता है।
कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर अच्छी लगती हैं, लेकिन असल में किसानों को उनका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
29 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचेगे अखिलेश यादव, निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन और खसरा सत्यापन के नियमों को इतना कठिन बना दिया गया है कि किसान दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुका है। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
नेपाल हादसे के बाद 19 भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित भारत लाए गए, गोरखपुर में चल रहा इलाज
संदीप मिश्र ने मंडी की अव्यवस्था पर दुख जताते हुए कहा कि किसान कई दिनों तक लाइन में लगे रहते हैं। थक-हारकर वे अपनी मेहनत की फसल को 20 से 21 रुपये जैसी कम कीमत पर बिचौलियों को बेचने पर मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर गेहूं की खरीद जल्दी और सही ढंग से शुरू नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।
Location : Sonbhadra
Published : 24 April 2026, 5:40 PM IST