हिंदी
डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Maharajganj: नेपाल के प्यूछान जिले में 23 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीर्थयात्रियों की धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया। महराजगंज के 19 तीर्थयात्री जब दर्शन के लिए नेपाल गए थे, तभी उनकी जिप्सी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही भारत और नेपाल दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। स्थानीय स्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोनौली बॉर्डर तक सुरक्षित लाया गया। सोनौली सीमा पर एसडीएम फरेंदा ने सभी घायलों को रिसीव किया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और घायलों को इलाज के लिए भारत भेजा गया।
महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
रात भर चले रेस्क्यू और ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन के बाद तड़के करीब 4:30 बजे सभी घायलों को 9 एंबुलेंस के जरिए बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। कई यात्रियों को चोटें आई हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक सभी की स्थिति अब नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।
महराजगंज पुलिस ने 30 लाख के खोए मोबाइल बरामद किये, तकनीक से लौटाई लोगों की मुस्कान
घटना की जानकारी मिलते ही महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के वार्ड में जाकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Location : Maharajganj
Published : 24 April 2026, 5:06 PM IST