महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

जनपद की कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-ड़ड़ो से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महराजगंज: जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मिठाई देने में हुई थोड़ी सी देरी पर दबंगों ने दुकान पर धावा बोलते हुए दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सराय खुटहाँ उर्फ लखराव निवासी अजय मध्येशिया की लखराव चौराहे पर अजय मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। बीते 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे खुटहाँ निवासी आनन्द नामक युवक दुकान पर पहुंचा और मिठाई व पकौड़ी की मांग करने लगा। सामान देने में थोड़ी देरी होने पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

महराजगंज पुलिस ने 30 लाख के खोए मोबाइल बरामद किये, तकनीक से लौटाई लोगों की मुस्कान

दुकानदार के विरोध करने पर आनन्द ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में वाहन संख्या UP53EX9375 से विवेक, गोविन्द और जोगी गुप्ता नामक युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी हमलावर अपने साथ हॉकी और लाठी लेकर आए और आते ही दुकानदार अजय मध्येशिया, उनके भाई और पुत्र रोशन पर हमला बोल दिया।

हमले में अजय मध्येशिया के दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई के सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं पुत्र रोशन के दाहिने हाथ में भी चोट आई है। मारपीट के दौरान हमलावरों ने जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

UP Board Result 2026: महराजगंज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन; विजय लक्ष्मी, विश्वंभर और सत्यम ने जिले में किया टॉप

मामले में पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 April 2026, 6:12 PM IST

Advertisement