हिंदी
लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड 2026
New Delhi: लोकमत मीडिया समूह की ओर से शुक्रवार शाम को राजधानी दिल्ली में 13वां ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी मखमली आवाज से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। समारोह के मंच पर देश की कई हस्तियां जुटी और दिग्गज कलाकारों ने शानदार समा बांधी।
मशहूर क्लासिक सिंगर पद्म श्री सुमित्रा गुहा और पंडित लक्ष्ण कृष्ण राव को 13वें ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से नवाजा गया।
MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए BJP ने उतारे ये चेहरे, देखें पूरी लिस्ट
"रियाज के बिना कोई संगीत जिंदा नहीं रह सकता"
लोकमत सुर ज्योत्सना पुरस्कार से सम्मानित होने के मौके पर पंडित लक्ष्ण कृष्ण राव ने कहा कि यह समारोह ज्योत्सना जी को सच्ची को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा हमारा शास्त्रीय संगीत दुनिया का अनूठा संगीत है और सर्वोच्च संगीत है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में कनॉट प्लेस में रहकर रियाज किया करते थे। आज भी वे रियाज करते हैं और रियाज के बिना कोई संगीत जिंदा नहीं रह सकता है।
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले बिहार के सीएम सम्राट, शिष्टाचार या सियासी संकेत?
इस मौके पर उन्होंने खास गीत ‘जग से कहां गये गोपाला...’ गाकर दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर डाला और पूरा महौल भक्तिमय हो उठा। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहाट के साथ उनका आभार जताया।
लोकमत मीडिया समूह के प्रमुख और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमत सुर ज्योत्सना पुरस्कार हमारे के लिये एक महोत्सव बन गया है। जीवन में सुर और ताल हैं और उसमें ज्योत्सना महोत्सव है। सुर और संगीत शाश्वत है। हर पल संगीत से आपका नाता है, जन्म से मौत तक। खुशी हो या गम, हर समय संगीत आपको एक सुखद प्रवास में ले जाता है। सुरों के साथ जो अपना नाता बना लेता है, वो आध्यात्मिक शांति का, कला का और जीवन जीने का सुंदर मकसद बन जाता है।
डॉ. विजय दर्डा ने कहा कि हमारे देश के शास्त्रीय संगीत, ढ़ोल, बांसुरी समेत संगीत के हर साज में एक नाद है और ये नाद ब्रह्मा की तरफ लेकर जाता है।
लोकमत मीडिया समूह पिछले 13 वर्षों से देश में लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ समारोह का आयोजन कर रहा है। यह समारोह संगीत साधिका और लोकमत सखी मंच की संस्थापक दिवंगत ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में आयोजित किया जाता है।
Location : New Delhi
Published : 24 April 2026, 8:27 PM IST
Topics : Dr. Ambedkar International Centre Lokmat Sur Jyotsna National Music Award Music Award Pandit Laxman Krishna Rao Sumitra Guha
No related posts found.