हिंदी
राजेश सिंह बने प्रांतीय उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष (Img: Google)
Maharajganj : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन 8 फरवरी को लखनऊ स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में नामित निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की सूचना पूर्व में ही विभाग को अवगत करा दी गई थी।
अधिवेशन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और विभागीय समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसी क्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
इस प्रक्रिया में महराजगंज जनपद के राजेश सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में वे सदर ब्लॉक में तैनात हैं और जनपद में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
राजेश सिंह के मनोनयन से जनपद के ग्राम विकास अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सहकर्मियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इस उपलब्धि पर संघ के महामंत्री मनोज गुप्ता, प्रांतीय प्रतिनिधि बालमुकुंद पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष फिरोज आलम, संगठन मंत्री रंगपाल यादव, संरक्षक रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आशुतोष जायसवाल, मनोज प्रजापति, राजीव रामचंद्रन, जयहिंद गौतम, अशोक निगम, अवनीश वर्मा, खालिक, श्रृष्टि सिंह, रोशनी सिंह, सुमन, सुनीता केशरी, ऋषिराज पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Location : Maharajganj
Published : 24 April 2026, 4:57 PM IST