कोल्हुई: नमकीन के पैकेट में ये क्या निकला युवक हैरान? उठे सवाल

कोल्हुई कस्बे में युवक ने पांच रुपये का पैकेट खरीदा, खाने के दौरान बड़ी लापरवाही देखी गई है।

Updated : 24 April 2026, 4:39 PM IST
google-preferred

Maharajganj:  उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे की सुनारी गली में शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने दोपहर करीब 12 बजे पांच रुपये का एक नमकीन का पैकेट खरीदा जिसे खाने के लिए जब खोला तो वह हैरान रह गया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक एक युवक ने नमकीन का पैकेट सामान्य रूप से स्नैक्स खाने के इरादे से उसने पैकेट खोला और नमकीन हाथ में निकालकर खाने लगा। तभी उसकी नजर एक भुने हुए कीड़े पर पड़ी जो नमकीन के साथ ही मिला हुआ था। यह देखकर युवक हैरान रह गया और तुरंत दुकानदार के पास पहुंचा।

Akhilesh Yadav Press Confrence: अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली संकट पर सरकार को घेरा

उत्पाद की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल?

युवक ने जब इस बारे में दुकानदार को बताया और पैकेट दिखाया, तो दुकानदार ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह सामान कंपनी से पैक होकर आता है। ऐसे में दुकान स्तर पर कुछ करना संभव नहीं होता। इस जवाब ने मामले को और गंभीर बना दिया, क्योंकि इससे सीधे तौर पर उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

बिखर गई आम आदमी पार्टी! राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत इन 7 दिग्गज सांसदों ने छोड़ी AAP, तीनों BJP में जाएंगे?

खाद्य पदार्थों में इस तरह की लापरवाही

गौरतलब है इस घटना ने खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अगर पैक्ड खाद्य पदार्थों में इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो यह लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है। सवाल यह उठता है कि कंपनियां गुणवत्ता जांच के नाम पर क्या कर रही हैं और संबंधित विभाग इस तरह की घटनाओं पर कितना ध्यान दे रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  24 April 2026, 4:39 PM IST

Advertisement