जमानत पर छूटे तो फिर मिलने लगी धमकियां; मिर्जापुर में पीड़ित परिवार ने SP से मांगी सुरक्षा, आखिर क्यों हाथ धोकर पड़े पीछे दबंग

मिर्जापुर में मारपीट और घर में घुसकर हमले के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं, बल्कि डर और बढ़ गया है। जमानत पर छूटे आरोपियों पर फिर से धमकाने के आरोप लगे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 June 2026, 2:20 PM IST
google-preferred

Mirzapur: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कंतित शरीफ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद भी उसका परिवार लगातार डर के साये में जी रहा है। तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कारीगर के साथ मारपीट से शुरू हुआ विवाद

कंतित शरीफ निवासी जावेद शाह के अनुसार, 18 जून की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी दुकान पर काम कर रहे कारीगर सलमान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि विवाद पुरानी मजार से जुड़े एक मामले को लेकर शुरू हुआ था। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर न केवल कारीगर के साथ मारपीट की, बल्कि वहां रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

जान बचाकर घर पहुंचा तो वहां भी पहुंच गए आरोपी

शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान सलमान किसी तरह अपनी जान बचाकर जावेद शाह के घर पहुंच गया। आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर उसके साथ दोबारा मारपीट की। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

“बाहर से कारीगर बुलाना पड़ा भारी”; दुकान में घुसकर जलती लकड़ी से पीटा, CCTV वीडियो वायरल होते ही…

CCTV फुटेज में कैद होने का दावा

जावेद शाह का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उनका दावा है कि फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। परिवार का कहना है कि यही फुटेज मामले की निष्पक्ष जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

मुकदमे में सभी आरोपियों को शामिल न करने का आरोप

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना के बाद विंध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि उनका आरोप है कि घटना में सात लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने केवल चार लोगों को ही नामजद किया। उनका कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी किया गया, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वे फिर से मोहल्ले में आकर धमकियां दे रहे हैं।

बीच सड़क पर लड़के की हवाबाजी पड़ी भारी, अब खाएगा जेल की हवा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

परिवार में डर का माहौल

जावेद शाह का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में परिवार और दुकान से जुड़े लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके परिवार और दुकान पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए

Location :  Mirzapur

Published :  21 June 2026, 2:20 PM IST

Related News

Advertisement