“2 दिन में ऐसा क्या हुआ कि चली गई जान?” रामपुर जिला जेल प्रशासन के दावों पर भड़का मृतक का परिवार

रामपुर जिला जेल में बंद टांडा थाना क्षेत्र निवासी बंदी फैसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि जेल अधीक्षक राजेश यादव का कहना है कि फैसल नशे का आदी था और तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 June 2026, 2:12 PM IST
google-preferred

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर की जिला जेल में बंद एक हवालाती बंदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फैसल के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत होने की बात कही जा रही है।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया

रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र निवासी फैसल 2 दिन पूर्व एक मामले में जेल में बंद हुआ था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि इस पूरे प्रकरण को लेकर मृतक के परिवार वालों ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Balrampur News: समूह सखियों ने मानदेय और स्थायी नियुक्ति के लिए किया प्रदर्शन

जेल अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी

जेल अधीक्षक राजेश यादव के मुताबिक हवालाती बंदी फैसल 14 जून को एक मामले में जेल में बंद हुआ था। वह नशे का आदी था जिसको जेल के अंदर मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह उसकी हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां पर उसकी मौत हो चुकी है।

Location :  Rampur

Published :  21 June 2026, 2:12 PM IST

Related News

Advertisement