हिंदी
'कॉकटेल 2' में कृति की परफॉर्मेंस ने जीता दिल (Img- Internet)
Mumbai: दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब पूरे 14 साल बाद इस कल्ट क्लासिक और मॉर्डन लव स्टोरी के दूसरे पार्ट यानी 'कॉकटेल 2' के साथ निर्देशक होमी अदजानिया ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की एक फ्रेश और बेहद दिलचस्प तिकड़ी देखने को मिल रही है।
फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी, लेकिन थिएटर्स में रिलीज होने के बाद दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है, आइए जानते हैं इस विस्तृत पब्लिक रिव्यू में।
रॉम-कॉम (रोमांटिक-कॉमेडी) जॉनर की इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। फिल्म को लेकर मिला-जुला लेकिन काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
एक यूजर ने लिखा, "इस भीषण गर्मी के मौसम में रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल 2' एक ताजी हवा के झोंके जैसी है। सितारों की परफॉर्मेंस और फिल्म का म्यूजिक बेहद शानदार है। इससे बेहतर वीकेंड एंटरटेनमेंट और क्या हो सकता है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए इसे बॉलीवुड की एक परफेक्ट और सुपरहिट रॉम-कॉम फिल्म बताया है।
कृति सेनन ने 3D फ्लोरल ब्रालेट पहन सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
जहां एक तरफ लोग फिल्म के एंटरटेनमेंट फैक्टर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सिनेमा प्रेमियों को फिल्म की स्क्रिप्ट थोड़ी कमजोर लगी। एक यूजर ने अपने रिव्यू में लिखा, "यह एक अच्छी एंटरटेनर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे काफी भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। फिल्म के विजुअल्स और लोकेशंस कमाल के हैं, लेकिन कहीं न कहीं इसकी आत्मा मिसिंग लगती है। कहानी थोड़ी सपाट महसूस होती है।" हालांकि, इसके बावजूद दर्शक फिल्म में दिखाए गए रिलेशनशिप और कमिटमेंट के मॉर्डन मैसेज की सराहना कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की बात करें, तो कृति सेनन ने अपने अभिनय से पूरी महफिल लूट ली है। दर्शकों का कहना है कि जो जादू पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने चलाया था, वही करिश्मा इस पार्ट में कृति ने कर दिखाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "कृति सेनन इस फिल्म की असली जान हैं, उन्होंने रश्मिका मंदाना को पूरी तरह ओवरशैडो कर दिया है।" वहीं, कुछ दर्शकों को शाहिद कपूर का किरदार थोड़ा ओवरएक्टिंग से भरा लगा, तो कुछ ने रश्मिका मंदाना के डायलॉग डिलीवरी और बोलने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं।
OTT की क्वीन बनी रश्मिका मंदाना, Netflix ने बड़ी रकम में खरीदी एक्ट्रेस की ये दो फिल्में
रिलीज से पहले ही 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1.6 लाख टिकटों की बिक्री के साथ 5.57 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया था। ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अपने पहले शुक्रवार को 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच एक मजबूत ओपनिंग ले सकती है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
Location : Mumbai
Published : 19 June 2026, 2:00 PM IST