‘तेरे इश्क में’ ने तीसरे दिन मचाया धमाल, 2025 की टॉप 50 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 50 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने ओपनिंग पर 16 करोड़, दूसरे दिन 17 करोड़ और तीसरे दिन दोपहर तक 6.82 करोड़ कमाकर कुल कलेक्शन को 39.82 करोड़ तक पहुंचा दिया है।