बीच सड़क पर लड़के की हवाबाजी पड़ी भारी, अब खाएगा जेल की हवा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में बीच सड़क पर अश्लील डांस कर रील बनाने और स्कूल की छात्राओं का रास्ता रोकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने ग्राम मखेड़ी निवासी आरोपी रोबिन को शांति भंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट भेजा है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 June 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर रील बनाने के दौरान अशोभनीय और भद्दे डांस मूव्स करता दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज की छात्राएं भी असहज हो गईं।

राहगीरों और छात्राओं को हुई परेशानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क से गुजर रहे लोगों की परवाह किए बिना अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा है। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो छात्राओं का रास्ता भी उसने घेर लिया। छात्राओं ने पहले किनारे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन युवक की हरकतों से असहज होकर उन्हें वापस लौटकर कुछ दूरी पर इंतजार करना पड़ा। युवक के वहां से हटने के बाद ही दोनों छात्राएं आगे बढ़ सकीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताई और संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Muzaffarnagar News: कोर्ट ने राजेंद्र सैनी हत्याकांड के दो दोषियों को दी फांसी की सजा, जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले का संज्ञान लेते हुए खतौली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रोबिन पुत्र संजय, निवासी ग्राम मखेड़ी थाना रतनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

बीएनएसएस की धाराओं में की गई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की अपील की गई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  21 June 2026, 1:35 PM IST

Related News

Advertisement