सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती… NEET परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग का जज्बा देख अभ्यर्थी रह गए दंग

सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया है 69 साल के अशोक बहार ने। लखनऊ के आलमबाग परीक्षा केंद्र पर जब उन्होंने NEET UG-2026 की पुनर्परीक्षा देने के लिए कदम रखा, तो हर कोई दंग रह गया। डॉक्टर बनने की चाहत में इस उम्र में परीक्षा देने पहुंचे अशोक बहार अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 June 2026, 5:31 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में NEET UG-2026 की पुनर्परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां हजारों युवा अपने मेडिकल करियर का भविष्य तय करने पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के बीच एक चेहरा ऐसा था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह चेहरा था 69 साल के अशोक बहार का।

डॉक्टर बनने के अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए जब उन्होंने परीक्षा केंद्र में कदम रखा, तो वह चर्चा का मुद्दा बन गए। उम्र के इस पड़ाव पर उनका यह जज्बा साबित करता है कि सपनों को जीने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

जब केंद्र पर पहुंचा ‘अनुभव का उम्मीदवार’

आलमबाग स्थित परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच नीली शर्ट, जींस और काले चश्मे में आए अशोक बहार को देखकर कई छात्र दंग रह गए। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों की नजर भी उन पर टिक गई। कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो एग्जाम सेंटर किसी मोटिवेशन स्टोरी का प्लेटफॉर्म बन गया हो।

सुरक्षा जांच में नाराजगी

अंदर जाने से पहले सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उन्हें चश्मा, बेल्ट और घड़ी उतारने को कहा गया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि इन चीजों के बिना उन्हें असहज महसूस होता है। हालांकि परीक्षा नियमों का पालन करते हुए आखिरकार उन्हें अपना सामान बाहर रखना पड़ा।

NEET UG Paper Leak: CBI के चक्रव्यूह में फंसे दो और मास्टरमाइंड, डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब किसकी बारी?

बता दें कि एक प्रतिष्ठित कंपनी में हाई पोस्ट पर काम कर चुके अशोक ने मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। उनके परिवार में कई सदस्य मेडिकल लाइन से जुड़े हैं, इसलिए उनका सालों से सपना था कि वह डॉक्टर बनें।

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं

अशोक बहार का मानना है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। अगर मन बना ले तो जीवन का कोई भी पड़ाव नई शुरुआत बन सकता है। यही सोच उन्हें नीट परीक्षा केंद्र तक ले आई।

अब अदालत तक पहुंचेगी मांग

परीक्षा के बाद उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अभ्यर्थियों के लिए विशेष आरक्षण की मांग उठाई। उनका तर्क है कि जीवन के इस पड़ाव पर भी पढ़ाई और नए करियर का सपना देखने वालों को अवसर मिलना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।

Location :  Lucknow

Published :  21 June 2026, 5:29 PM IST

Related News

Advertisement