Baghpat: बड़ौत गोलीकांड में नया मोड़, तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे मनु चौधरी हिरासत में

बागपत के बड़ौत गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। रविवार को हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की तेरहवीं में शामिल होने आए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को पुलिस ने बड़ौत के एक होटल से हिरासत में ले लिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 June 2026, 4:10 PM IST
google-preferred

Baghpat: बागपत के चर्चित बड़ौत गोलीकांड से जुड़े घटनाक्रम में रविवार को नया मोड़ आ गया। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की तेरहवीं के दिन अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे मनु चौधरी

जानकारी के अनुसार, मनु चौधरी वरुण लुहारी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बड़ौत पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने वरुण के पिता मास्टर बाबूराम की रिहाई की मांग का भी समर्थन किया था।

होटल से पुलिस ने लिया हिरासत में

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मनु चौधरी को बड़ौत स्थित एक होटल से हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से हिरासत में लेने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Baghpat Double Murder: बड़ौत बस अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में बड़ौत में टेंट कारोबारी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और उसके साथियों का नाम सामने आया था। घटना के बाद भाग रहे वरुण को स्थानीय लोगों ने घेर लिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वरुण के पिता मास्टर बाबूराम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Location :  Baghpat

Published :  21 June 2026, 4:10 PM IST

Advertisement