बीओबी फर्जी लोन मामले में 2 और अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। सीओ सिटी अरुण नौहार ने बताया कि बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में 48 पर्सनल लोन बैंक खातों में लोन पास हुआ।

Raebareli: दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। सीओ सिटी अरुण नौहार ने बताया कि बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में 48 पर्सनल लोन बैंक खातों में लोन पास हुआ। लोन लेने वाले ऋण खाता धारकों के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधार पर पता बदलवाकर पर्सनल लोन लिया गया, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा जाँच कराने के बाद 29 दिसम्बर 2025 को वादी मुकेश पुत्र स्व० राज किशोर प्रसाद सिन्हा नि० सुधा समृद्धि, तारा नगर, जेल रोड थाना कोतवाली नगर रायबरेली वर्तमान पता मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य शाखा रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर 48 पर्सनल लोन बैंक मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था।

उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी

रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में 9 अप्रैल 2026 को लालगंज रोड पर राणा नगर कब्रिस्तान के पास से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण  राजेश सिंह पुत्र छेदा सिंह, बब्लू राठौर पुत्र श्रीराम रतन राठौर,. गोपाल सिंह पुत्र स्व० महेश सिंह, राधिका देवी पत्नी गोपाल सिंह,. कामिनी राठौर पत्नी बब्लू राठौर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा-61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

मुजफ्फरनगर: हनुमान मंदिर से चोरी, श्रद्धालु आहत

आरोपी को किया गिरफ्तार

इसी क्रम में आज दिनांक 11.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम नके अमित कन्नौजिया पुत्र  रमेश चन्द्र निवासी म0न0 840 सोसाइटी रसल कोर्ट डेलो नेट्स अपामंटमेंट सेक्टर 06 गोमती नगर विस्तार अहमामऊ थाना अहमामऊ जनपद लखनऊ व सत्यम उर्फ शिवम पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम देवरी बुजुर्ग थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर को थाना क्षेत्र के बंधा रोड रामलील मैदान से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

वकील को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, पढ़ें मिर्जापुर में फिल्मी स्टाइल एक्शन की कहानी

क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत

पूछताछ के दौरान अभियुक्त अमित ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पर्सनल ऋण खातों के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी सैलरी स्लिप तैयार कराई तथा आधार कार्ड में नाम व पता बदलवाकर ऋण स्वीकृत कराने की संस्तुति की। वहीं अभियुक्त सत्यम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने आधार कार्ड में पता परिवर्तित कर, फर्जी सैलरी स्लिप एवं फर्जी नियुक्ति पत्र लगाकर एजेंट की मिलीभगत से ऋण प्राप्त किया।

Location :  Raebareli

Published :  12 April 2026, 8:41 AM IST

Advertisement