हिंदी
New Delhi: Dynamite News के पॉडकास्ट The Candid Talk में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने Editor-in-Chief मनोज टिबड़ेवाल आकाश के साथ खास बातचीत में कई तीखे सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने रायबरेली की राजनीति, 2024 चुनाव, यूपी सरकार के कामकाज और 2027-2029 की सियासत पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए विरोधियों को आईना दिखाया तो राहुल गांधी को एक्सीडेंटल नेता बताया।
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी, रायबरेली और वायनाड जैसे अपने संसदीय क्षेत्रों की समस्याओं को संसद में प्रभावी तरीके से नहीं उठाया। उन्होंने हाल ही में DRM लखनऊ को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि एक नेता प्रतिपक्ष को ऐसे मुद्दे प्रधानमंत्री या संबंधित केंद्रीय मंत्री के स्तर पर उठाने चाहिए। राहुल गांधी एक एक्सीडेंटल नेता है।
राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर रायबरेली में उनकी सीधी टक्कर राहुल गांधी से होती है, तो वह उन्हें हराकर भेजेंगे। उन्होंने कहा, “इस बात की मैं गारंटी लेता हूं।”
रायबरेली कलेक्ट्रेट में हुई कथित “छोटी-बड़ी कुर्सी” विवाद पर दिनेश सिंह ने कहा कि दोनों की कुर्सी समान थी, लेकिन उनकी लंबाई अधिक होने के कारण राहुल गांधी असहज महसूस कर रहे थे।
2024 चुनाव में स्मृति ईरानी की हार पर उन्होंने कहा कि यह जातीय ध्रुवीकरण का परिणाम था। उनके मुताबिक, स्मृति ईरानी जनता से जुड़ी हुई नेता थीं, लेकिन मतदाताओं को भ्रमित किया गया।
मंत्री दिनेश सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मजबूत हुआ है, जिससे निवेश बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और नौकरियों में भ्रष्टाचार व सिफारिश की गुंजाइश कम हुई है।
हालांकि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सबको साथ लेकर न चलने की आलोचनाओं पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और 9 साल से सरकार स्थिर है।
उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में विधायिका कमजोर नहीं है और फैसले जनप्रतिनिधियों के हाथ में ही होते हैं, अधिकारियों के नहीं।
The Candid Talk: AI, करियर और सफलता पर Sangeet Kedia की बेबाक राय, बोले- ऐसी सोच आपको पीछे छोड़ देगी
मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति में लाने वाले अमित शाह हैं और वह उनके प्रति वफादार रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी को परेशानी है तो इसका समाधान उनके पास नहीं है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी या मोदी के नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि जहां नरेंद्र मोदी हैं, वहां जीत तय है। वहीं 2029 में प्रधानमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश का हर व्यक्ति मोदी को फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।
अखिलेश यादव के PDA फार्मूले को उन्होंने बीजेपी के लिए नुकसानदायक माना, लेकिन कहा कि BJP “सबका साथ, सबका विकास” के एजेंडे पर काम कर रही है। वहीं BSP के UP की राजनीति में कमजोर होने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण अवसरवादी राजनीति खत्म हो रही है।
अपने गृह जिले की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने अखिलेश सिंह के साथ रिश्तों को “खराब” बताया। वहीं सपा नेता मनोज पांडे के BJP में आने पर कहा कि अलग विचारधारा के लोग भी एक पार्टी में साथ काम कर सकते हैं।
शंकराचार्य और योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर उन्होंने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि दोनों ही उनके लिए सम्माननीय हैं और वह दोनों का सम्मान करते हैं।
Location : New Delhi
Published : 12 April 2026, 10:08 AM IST