तमिलनाडु चुनाव में गरजा विजय का अभियान, क्या कन्याकुमारी रैली से छह सीटों पर बदल सकते हैं सियासी समीकरण

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार तेज हो गया है। टीवीके प्रमुख विजय कन्याकुमारी में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। सभी दल अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक रहे हैं और मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 April 2026, 9:02 AM IST
google-preferred

Cheenai: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यभर में सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके भी चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आ रही है।

कन्याकुमारी में विजय की मेगा रैली

रविवार को विजय कन्याकुमारी जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली उनके राज्यव्यापी चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है। कन्याकुमारी के विवेकानंद कॉलेज मैदान में आयोजित इस सभा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

छह सीटों पर फोकस, उम्मीदवारों के लिए प्रचार

इस दौरे के दौरान विजय कन्याकुमारी, नागरकोइल, कोलाचेल, विलावनकोडे, किलियूर और पद्मनाभपुरम समेत छह विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पार्टी इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है, जिससे दक्षिण तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है।

प्रशासन ने सीमित समय की दी अनुमति

रैली के लिए पार्टी ने दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने केवल दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक यानी छह घंटे की इजाजत दी है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, प्रचार की समय सीमा 21 अप्रैल तक तय की गई है, जिससे सभी दल समय का पूरा उपयोग करने में जुटे हैं।

असम विधानसभा चुनाव 2026: प्रदेश की इन सीटों पर छिपा है असली खेल, नतीजे बदल सकते हैं पूरी सियासत की दिशा

दिग्गज नेताओं का भी जोरदार प्रचार

राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और डीएमके के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी रोड शो के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सेंथामिझन सीमन भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे हैं। विजय की रैली की तैयारियों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।

23 अप्रैल को एक चरण में मतदान

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके बाद 4 मई 2026 को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला अभियुक्त समेत 3 गिरफ्तार, संदिग्ध कार भी बरामद; जानिये पूरा अपडेट

दो बड़े गठबंधनों के बीच सीधा मुकाबला

इस बार राज्य में मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच है। एक तरफ डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी शामिल हैं। दूसरी ओर एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन है, जिसमें भाजपा और अन्य दल शामिल हैं।

अंतिम चरण में प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है और सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। ऐसे में विजय की यह रैली न केवल टीवीके के लिए अहम है, बल्कि राज्य की राजनीति में नए समीकरण भी बना सकती है।

Location :  Chennai

Published :  12 April 2026, 9:02 AM IST

Advertisement