हिंदी
तीन आरोपी चिह्नित
Gorakhpur: जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना तिवारीपुर पुलिस ने हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त एक संगठित गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अब्दुल खान उर्फ बिट्टु निवासी करीमनगर पोखर भिण्डा थाना चिलुआताल अपने साथियों सदरे आलम और आयुष चौधरी के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर हत्या सहित गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनके कारण भय व आतंक का माहौल बना रहता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर थाना तिवारीपुर में मु0अ0सं0 56/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 2(ख), (i), (xi) व 3(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक बैठ परफ्यूम डाल बदबू मिटाता रहा पिता
गौरतलब है कि इसी गिरोह के विरुद्ध वर्ष 2025 में हत्या से संबंधित गंभीर प्रकरण थाना तिवारीपुर में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा गैंग लीडर अब्दुल खान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अन्य दोनों आरोपियों पर भी मारपीट, धमकी और गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
Gorakhpur: दहेज हत्या में ससुराल पक्ष पर शिकंजा, पीपीगंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। साथ ही आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 12 April 2026, 7:54 AM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP News UP Police