Gorakhpur: दहेज हत्या में ससुराल पक्ष पर शिकंजा, पीपीगंज पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Gorakhpur: जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना पीपीगंज की टीम ने यह अहम कार्रवाई की। थाना पीपीगंज पर दर्ज मु0अ0सं0 58/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Maharajganj: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला, घटना से इलाके में हडकंप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मनोज, उसके पिता मुन्नीलाल तथा परमा देवी (पत्नी मुन्नीलाल) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बढ़नी, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेन्द्र दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल बृजेश यादव, अंजनी यादव, महिला कांस्टेबल अनिषा यादव एवं कविता कुमारी शामिल रहीं, जिनके संयुक्त प्रयास से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Noida Video Story: दादरी-दिल्ली को जोड़ने वाली सड़क ब्लॉक, ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखें- क्या है नोएडा के 8 हजार मजदूरों की मांग

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

यह कार्रवाई न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि समाज में यह संदेश भी देती है कि दहेज जैसी कुप्रथा में लिप्त लोगों के लिए कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 April 2026, 7:48 AM IST

Advertisement