हिंदी
Noida: नोएडा की सड़कों पर इन दिनों गुस्से, लाचारी और संघर्ष की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। 12-12 घंटे काम करने के बावजूद महज ₹9000 की सैलरी मिलने का आरोप लगाते हुए मजदूरों का सब्र टूट गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात ऐसे बन गए कि शहर की रफ्तार ही थम गई। नोएडा में कम वेतन और लंबे काम के घंटों से परेशान हजारों मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 12 घंटे काम के बदले ₹9000 मिलने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने कई प्रमुख रास्तों को ब्लॉक कर दिया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Location : Noida
Published : 11 April 2026, 9:30 PM IST
Topics : Labour Protest noida news Noida police