BREAKING: राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधायक पंकज सिंह के ऑफिस का सैकड़ों लोगों ने किया घेराव, जानें क्यों
नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। छिजारसी, चोटपुर और बेहलोलपुर के रहने वाले लोगों ने विधायक पंकज सिंह के ऑफिस का घेराव कर बिजली बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।