Noida: नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 39 में वैलेंटाइन डे के दिन एक कार में एक लड़के और लड़की की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार सड़क किनारे काफी समय से खड़ी थी, जिस कारण लोगों को शक हुआ। जब आसपास के लोग कार के अंदर झांककर देखने लगे तो दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में पाए गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और हत्या या आत्महत्या के पहलू की पड़ताल कर रही है।
अभी तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है
