हिंदी
बैठक
Noida: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नोएडा सेक्टर-22 स्थित सैफरन बैंक्विट हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस बैठक में मुख्य रूप से SIR अभियान के चलते आम लोगों को आ रही दिक्कतों पर बात की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई जगह लोगों को मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
बैठक में नोएडा विधानसभा के SIR प्रभारी रमेश प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हित और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों की समस्याएं सुनें और उन्हें सही जानकारी देने में मदद करें।
व्यापार सभा के प्रभारी अक्षय जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के SIR अभियान में सहयोग करें। जिससे मतदाता सूची सही और अपडेट रह सके। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। उन्हें जोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना समय की जरूरत है।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और भरत प्रधान ने भी बैठक में SIR अभियान और संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी ने बैठक के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव राकेश यादव, सुभाष भाटी ,मुन्ना आलम, मोहम्मद तसलीम, मोनू खारी, मुकेश प्रधान, महकार तंवर, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव ,बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, फूल सिंह, गौरव सिंघल ,राणा मुखर्जी, राम सहेली, नेहा पांडे, बबली शर्मा, अंकुर पहलवान, गौरव यादव, लखन यादव, उदय सिंह, लोकेश यादव, विपिन चौहान, रोहित यादव, नकुल चौहान, जाहिद खान, सोहेल, आसिफ, वीर बहादुर, सिद्दीकी, निर अवाना, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, आलोक वर्मा, सुनील कुमार, विश्वास, मनीष गोयल, शिवकुमार यादव, अंकुर बंसल, देवेंद्र खारी रविंदर, रंजन कुमार, शिव प्रताप, विवेकानंद दीपक, रंजीत पटेल, पंकज कुमार झा, संतोष कुमार ,कृपाल सिंह, खेमचंद, नीरज चौटाला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Noida
Published : 8 February 2026, 7:12 PM IST
Topics : noida news Samajwadi Party SIR SIR Campaign