SIR विवाद में विपक्ष का बड़ा प्लान, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति से मुलाकात से महाभियोग तक, जानें पूरी रणनीति
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने अपना विरोध और तेज कर दिया है। SIR को लेकर विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का समय मांगा है। विपक्ष इस्तीफे की मांग के साथ संसद में महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी भी कर रहा है, जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है।