हिंदी
भारत निर्वाचन आयोग के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था (Img: Dynamite News)
New Delhi: वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक घमासान अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा तक पहुंच गया है। विरोध प्रदर्शनों के बीच उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली स्थित उनके आवास, चुनाव आयोग के कार्यालय और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बढ़ाने का फैसला उस समय लिया गया, जब प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में CEC के आवास की पहचान कर ली। इतना ही नहीं, आगरा में उनके परिवार के घर के बाहर भी प्रदर्शन की खबर सामने आई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरे का दोबारा आकलन किया और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया।
ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z+ सुरक्षा मिली हुई है। यह देश में नागरिकों को दी जाने वाली सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक नए इंतजामों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ दिल्ली पुलिस के 55 से ज्यादा जवान शामिल हैं।
Dynamite News Exclusive: SIR को लेकर बढ़ते विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग के दफ्तर के बाद अब उनके आसपास भी सुरक्षा का घेरा मजबूत किया गया है।
@ECISVEEP #SIR #GyaneshKumar #ElectionCommission #VoterList https://t.co/L6PbbRZLTU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 8, 2026
इसके अलावा उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर भी तैनात रहने की बात सामने आई है। यानी अब सुरक्षा केवल CEC की आवाजाही तक सीमित नहीं है, बल्कि उनसे जुड़े प्रमुख स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
सुरक्षा बढ़ाए जाने का यह मामला ऐसे समय आया है जब SIR को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग और CEC के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने दिल्ली में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं और सांसदों को हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई थी। विपक्ष का कहना है कि वोटर लिस्ट में बदलाव से जुड़े सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।
विपक्षी दलों ने अपनी चिंताओं को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय भी मांगा है। दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया है।
Location : New Delhi
Published : 8 October 2026, 11:27 AM IST