Mainpuri Voter List: 19,224 फर्जी वोटर एंट्री का आरोप, Dimple Yadav ने DM से मांगी जांच रिपोर्ट
मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों में 19,224 कथित फर्जी और दोहरी प्रविष्टियों की शिकायत पर सांसद डिंपल यादव ने जिलाधिकारी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल के आंकड़े शामिल हैं। आरोपों की पुष्टि के लिए आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।