वकील को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, पढ़ें मिर्जापुर में फिल्मी स्टाइल एक्शन की कहानी

मिर्ज़ापुर में वकील पर हमले के बाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें आरोपी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे मामले को और भी चर्चा में ला दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 April 2026, 8:01 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटनाक्रम ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना

घटना के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता रिंकू सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया और अधिवक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Maharajganj: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला, घटना से इलाके में हडकंप

पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इसी बीच रॉबर्ट्सगंज तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और जवानों ने उसका पीछा किया। आरोपी पीएसी कॉलोनी की तरफ भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

पकड़े जाने के डर से आरोपी राजेंद्र सोनकर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वही आरोपी है जिसने अधिवक्ता रिंकू सिंह को गोली मारी थी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली है।

Noida Video Story: दादरी-दिल्ली को जोड़ने वाली सड़क ब्लॉक, ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखें- क्या है नोएडा के 8 हजार मजदूरों की मांग

अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अपराधियों के हौसले तोड़ने के लिए जरूरी है।

Location :  Mirzapur

Published :  12 April 2026, 8:01 AM IST

Advertisement