यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, जानें और क्या-क्या बदला…

यूपी कैबिनेट ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षामित्रों को ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 मिलेगा, जो 1 मई से लागू होगा। साथ ही 25 लाख टैबलेट खरीद और बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 April 2026, 2:43 PM IST
google-preferred

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के तहत अब शिक्षामित्रों को ₹10,000 की जगह ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹9,000 के बजाय ₹17,000 मानदेय मिलेगा।

बैठक के बाद बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से लागू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है।

27 हजार अनुदेशकों को फायदा

प्रदेश में 27 हजार से अधिक अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे इन कर्मियों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है।

सुबह-सुबह पवन खेड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ जिसने बढ़ा दी सियासी हलचल?

सरकार का मानना है कि इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए यह बढ़ोतरी आर्थिक रूप से काफी मददगार साबित होगी।

25 लाख टैबलेट और बलिया में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें छात्रों को वितरित करने के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने का फैसला भी शामिल है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब तक 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जा चुके हैं और अब नई खरीद को मंजूरी दी गई है।

West Bengal Suicide Case: दस्तावेज सही थे, अपील भी की थी… फिर ऐसा क्या हुआ कि अनारुल शेख को चुननी पड़ी मौत?

इसके अलावा, एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी फैसला लिया गया है। यह कॉलेज कारागार विभाग की जमीन पर बनाया जाएगा और जिला अस्पताल को इससे जोड़ा जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। इससे स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Location :  Uttar Pradesh

Published :  7 April 2026, 2:43 PM IST

Advertisement