सितारों के बीच अनंत अंबानी का रॉयल बर्थडे सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर जामनगर में ग्रैंड सेलिब्रेशन जारी है। इस दौरान राधिका मर्चेंट के साथ उनका रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी, वहीं अनंत ने इस खास दिन पर सेवा कार्य भी किए।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 April 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

Jamnagar: रॉयल अंदाज, सितारों की महफिल और प्यार से भरे पल… जामनगर में अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक भव्य आयोजन बन गया है। जहां एक तरफ बॉलीवुड के बड़े सितारे मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है, जिसमें अनंत और राधिका का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

जामनगर में ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जामनगर में भव्य जश्न पहले से ही जारी है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए हैं, जिससे माहौल और भी खास बन गया है।

लग्जरी कार छोड़ …Anant Ambani रोजाना कर रहे हैं 10KM तक की पैदल यात्रा; जानें क्या है इसके पीछे की वजह

राधिका मर्चेंट ने लुटाया प्यार

इस बीच राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राधिका अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं और अनंत खुशी से झूमते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं, जबकि आसपास मौजूद मेहमान उन पर फूल बरसाते दिखते हैं। यह रोमांटिक पल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। राधिका इस दौरान ऑरेंज कुर्ते में सादगी भरे लुक में नजर आईं, वहीं अनंत नेवी ब्लू कुर्ते में दिखाई दिए।

सितारों ने दी खास अंदाज में बधाई

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अनंत को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक भावुक संदेश में अनंत के अच्छे कामों की सराहना करते हुए उनके लिए खुशहाली और सेहत की कामना की। वहीं सलमान खान ने भी अनंत को अपना “छोटा भाई” बताते हुए बर्थडे विश किया। उन्होंने अनंत को निस्वार्थ और दयालु इंसान बताते हुए उनकी तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सूफी कॉन्सर्ट और स्टार्स की महफिल

अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन पहले ही दिन से शानदार अंदाज में शुरू हो गया था। इस मौके पर मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने सूफी कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। इसके अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त और रितेश देशमुख समेत कई सितारे इस जश्न में शामिल हुए। रणवीर सिंह इस दौरान डांस करते हुए भी नजर आए।

Anant Radhika Wedding: जानिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से कौन-कौन से मेहमान पहुंचे

सेवा और दान से खास बना दिन

अपने जन्मदिन को अनंत अंबानी ने सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इस दिन को सेवा और दान के साथ भी जोड़ा। उन्होंने गौ सेवा की और हाथियों के लिए करीब 3000 किलो फलों का विशेष प्रबंध कराया। इसके अलावा मंदिरों में भी दान-पुण्य किया गया, जिससे उनका यह खास दिन और भी अर्थपूर्ण बन गया।

Location :  Jamnagar

Published :  10 April 2026, 2:17 PM IST

Advertisement