असम के दर्द पर पसीजा बॉलीवुड: सलमान खान ने भेजा राहत का सामान, आलिया भट्ट ने भी उठाई आवाज
असम में आई विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही के बीच सलमान खान की ‘बीइंग ह्यूमन’ संस्था ने भोजन व दवाइयों का राहत अभियान शुरू किया है। वहीं, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और पापोन ने भी पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।