‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस पर दमदार आगाज़, दूसरे दिन भी बढ़ी रफ्तार

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन 6.50 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.57 करोड़ तक पहुंच गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 April 2026, 4:06 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस पर दमदार आगाज़
2 / 5 \"Zoom\"रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिली। दोपहर 3 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने लगभग 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
3 / 5 \"Zoom\"दूसरे दिन Dacoit की ऑक्यूपेंसी भी अच्छी दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तक फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 24.3 प्रतिशत रही।
4 / 5 \"Zoom\"फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। विदेशी बाजारों में Dacoit ने लगभग 6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 13.57 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसे एक मजबूत ग्लोबल ओपनिंग देता है।
5 / 5 \"Zoom\"Dacoit एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसे डेब्यूटेंट निर्देशक ने संभाला है। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डकैती से जुड़े मामलों के चलते फिर से एक-दूसरे की जिंदगी में आ जाते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 April 2026, 4:06 PM IST

Advertisement