‘मैं अपने आप में पूरी हूँ’, शादी को लेकर सारा अली खान ने बयां किए अपने जज्बात, खुद को बताया ग्रीन फ्लैग
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज के बीच सारा अली खान ने शादी पर अपनी राय साझा की है। माता-पिता के तलाक का जिक्र करते हुए सारा ने कहा कि उन्होंने कई शादियां टूटते देखी हैं, इसलिए वह शादी के लिए जल्दबाजी न कर सही इंसान का इंतजार करेंगी।